Shahazeb won the gold medal in wrestling comptition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहजेब ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 4:40 PM (IST)
शाहजेब ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल
टोंक। अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में नेहरु काॅलेज के छात्र मोहम्मद शाहजेब खान ने 97 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। टोंक का नाम रोशन करने वाले शाहजेब टोंक युवा कांग्रेस के महासचिव भी हैं और जिले के उभरते हुए पहलवान हैं। जो इससे पहले टोंक केसरी भी रह चुके हैं। वे रीजनल स्कूल में अध्ययन के दौरान भी राजस्थान ओपन सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके है। अब शाहजेब का अगला लक्ष्य नेशनल खेलने का है। शाहजेब के गोल्ड मैडल जीतने के बाद उनका सम्मान करने वालों में कांग्रेस नेता सऊद सईदी, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, शिवजीराम मीणा, मुदस्सर मोहम्मद खान, खालिक खान, पहलवान रागिब अहमद, नितिन चैरासिया, हरीश राजोरा, कासिम बाबा, कोच साजिद केसरी, सीताराम शर्मा पहलवान, शकील भाई, साबिर होटल, कारी इज्जत अली, सै सादिक अली, किशन सिंघल मामा, डाॅ परवेज अख्तर, रफीक उस्ताद और शैलेश गुर्जर भी मौजूद रहे।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement