रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में
कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी ने 145 अमेरिका निर्मित बेहद हल्के एम-777
होवित्जर तोपों की खरीद को मंजूरी दे दी है। सीधे भारत और अमेरिका की
सरकारों के बीच 5 हजार करोड़ रुपए की इस डील में 30 फीसदी का ऑफसेट क्लॉज
रखा गया है। यानी भारतीय कंपनियों को भी इस डील के तहत काम मिलेगा। डील पर
अगले दो या तीन हफ्ते में साइन होने की उम्मीद है। एक सूत्र ने बताया,
‘अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से भारत को दिया गया लेटर ऑफ ऑफर और
एसेप्टेंस फिलहाल 20 नवंबर तक वैध है। हालांकि, इसकी समयसीमा को 10 से 15
दिन और बढ़ाया जा सकता है।’
दिलचस्प बात यह है कि एम-777 को बनाने वाली
कंपनी बीएई सिस्टम्स है। बीएई सिस्टम्स के पास ही फिलहाल स्वीडिश कंपनी
बोफोर्स का मालिकाना हक है। उधर, भारत ने भी ऑरिजनल बोफोर्स तोप को
इलेक्ट्रॉनिक तौर पर अपग्रेड करके बेहतर वर्जन तैयार किया और उसे ‘धनुष’
नाम दिया। इसका ट्रायल फिलहाल फाइनल स्टेज में है, जिसके बाद इसे सेना में
शामिल कर लिया जाएगा। बीएई सिस्टम कंपनी 145 एम-777 होवित्जर तोपों में से
120 को भारत में ही एसेंबल और तैयार करेगी। उसने भारतीय कंपनी महिंद्रा को
अपना बिजनस पार्टनर चुना है।
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर