नई दिल्ली। भारतीय सेना को करीब तीस साल बाद अब फिर से हॉवित्जर तोपें मिलेंगी। अस्सी के दशक के मध्य में सामने आए बोफोर्स घोटाले का सेना के तोपखानों के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर बेहद बुरा असर पड़ा था। अब इस घोटाले का काला साया सेना से हटता नजर आ रहा है। भारतीय सेना अगले साल के मध्य से 155 मिमी होवित्जर तोपों को इस्तेमाल के लिए शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी ने अमेरिका से 737 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) के 145 एम-777 हॉवित्जर तोप खरीद सौदे को हरी झंडी दे दी है।
भारत और अमेरिका के बीच हुए करार के तहत 25 हॉवित्जर तोप आयात किए जाएंगे। फिर 120 हॉवित्जर तोप मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में एसेंबल किए जाएंगे। अगले महीने के बाद हर महीने दो तोप मंगाए जाएंगे। हॉवित्जर तोपों की पहली खेप भारतीय सेना की 17वीं माउंटेन स्ट्राइक कोर की टुकड़ी को दी जाएगी, जो फिलहाल चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में तैनात है। इसका मकसद चीन के खिलाफ सेना की त्वरित जवाब देने की क्षमता को बढ़ाना है, जो चीन की हरकतों पर नजर रखती है।
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी