Advertisement
एसजीपीजीआईएमएस ने 500 सफल रोबोटिक सर्जरी पूरी की

रोबोटिक सर्जरी, जिसे रोबोट-असिस्टेड सर्जरी भी कहा जाता है, सर्जनों को अधिक सटीक, फ्लेक्सिबिलिटी और नियंत्रण के साथ कई प्रकार की जटिल सर्जरी करने की अनुमति देती है जो लेप्रोस्कोपी या ओपन सर्जरी जैसी पारंपरिक तकनीकों से संभव नहीं है। रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम में एक कैमरा आर्म और तीन से चार मैकेनिकल आर्म्स शामिल हैं, जिनके साथ सर्जिकल उपकरण जुड़े होते हैं।
ऑपरेटिंग टेबल के पास कंप्यूटर कंसोल पर बैठे हुए सर्जन मैकेनिकल आर्म्स को नियंत्रित करते हैं। कंसोल सर्जन को सर्जिकल साइट का हाई-डेफिनिशन, आवर्धित, 3-आयामी (3डी) ²श्य दिखाता है। वास्तविक अर्थों में रोबोटिक सर्जरी न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी है जिसमें छोटे चीरों की आवश्यकता होती है। इसमें कम दर्द और अस्पताल में कम समय तक रहना भी शामिल है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


