Advertisement
बस्तर में बाढ़ से भारी नुकसान, राष्ट्रपति के 'मुरिया दरबार' से राहत की उम्मीद: फूलो देवी नेताम

बस्तर में मलेरिया की समस्या और मच्छरदानी के टेंडर में देरी पर सांसद ने कहा कि यह सरकार की बड़ी खामी और कमजोरी को दर्शाता है। लोगों को जिस स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे नहीं मिल पा रही हैं।
छत्तीसगढ़ में महिला अपराध की घटनाओं पर चिंता जताते हुए फूलो देवी नेताम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से प्रदेश में बालिकाओं के खिलाफ हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोजाना तीन से चार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार को इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा मिल सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


