नूहं। जिले के पिनगवां कस्बे में सर्व जातीय सम्मेलन वेलफेयर समिति की और से गुरुवार को सात गरीब कन्याओं की शादी बड़ी -धूमधाम से की गई। समिति ने खाने से लेकर दहेज़ के सामान का इंतजाम अपनी बेटियों की तरह किया था। सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों से लेकर गरीब कन्याओं और दूल्हे के परिजनों की हौंसला अफजाई के लिए पुन्हाना के विधायक रहीश खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा डी सी मनीराम शर्मा और पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह यादव के अलावा मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी मोहित सोनी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विधायक रहीस खान ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वो इस प्रकार के कार्यक्रम से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के अलावा समिति का सदस्य बनाने की अपील की। विधायक रहीस खान ने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह को सरकार भी सहयोग करें ,इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात की जाएगी। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने आयोजन करने वाली सर्व जातीय विवाह समिति के सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह बेहद ही नेक काम है।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि