Seven police officers transferred, 6 IPS and one HPS included-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सात पुलिस अधिकारियों का तबादला, 6 आईपीएस व एचपीएस शामिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 4:54 PM (IST)
सात पुलिस अधिकारियों का तबादला, 6 आईपीएस व एचपीएस शामिल
शिमला। सरकार ने एक पोस्ट पर तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 6 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला आदेशों में सिरमौर रानी बिंदू को कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा, शिमला और कमांडेंट होमगार्ड हमीरपुर अनुपम शर्मा को कमांडेंट दूसरी आरआरबीएन सकोह, कांगड़ा में तैनाती दी है।दूसरी आईआरबीएन सकोह के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे उमापति जंबाल को कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन पंडोह, मंडी तथा कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा शिमला पदम चंद को एआईजी टीटीएंड आर शिमला लगाया गया है। कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन पंडोह, मंडी प्रेम ठाकुर को कमांडेंट छठी आईआरबीएन कोलर, सिरमौर में तैनाती दी है। कमांडेंट चौथी आईआरबीएन जंगलबैरी, हमीरपुर संतोष पटियाल को एसपी पीटीसी डरोह, कांगड़ा और कमांडेंट होमगार्ड ऊना के लिए अंडर ट्रांसफर सुनील कुमार को कमांडेंट चौथी आईआरबीएन जंगलबैरी, हमीरपुर लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement