Seven million in the quarter to the next one and a half years in the state will maintain housing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में आगामी डेढ साल में पौने सात लाख आवास बनाये जायेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 7:12 PM (IST)
राज्य में आगामी डेढ साल में पौने सात लाख आवास बनाये जायेंगे
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत राज्य में आगामी डेढ वर्ष में पौने सात लाख आवासहीन पात्र परिवारों के लिए पक्का आवास बनाये जायेंगे। जिसके लिए आवासहीन पात्र परिवाराें का पंजीयन कार्य करने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।राठौड़ गुरूवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से आवास योजना की विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन आवास निर्माण पर 8 हजार करोड़ से अधिक की राशि व्यय कर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई पात्र परिवार आवासहीन नहीं रहेगा। प्रत्येक आवास निर्माण मय शौचालय निर्माण पर 1 लाख 48 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे। राठौड़ ने अधिकारियों को आवास निर्माण को गति देने के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शीघ्र मुख्यमंत्री से इस अभियान को वृहद्स्तर पर लॉन्च कराया जायेगा। उन्होंने पुराने अधूरे पड़े आवासों को भी पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में ग्रामीण विकास शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आवासहीन पात्र परिवारों का चयन कर लिया तथा ग्राम पंचायतों में चयनित परिवारों की सूची चस्पा की जा चुकी है। पात्र व्यक्ति संबंधित ग्राम पंचायत में जाकर निःशुल्क अपना पंजीयन करा सकता है। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement