झांसी: बिसाती बाज़ार मस्जिद में हुई एक सभा में मध्यप्रदेश जमायत उलमा के
उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अमीरे शरीयत शेख़ुल हदीस मुफ़्ती ज़िया उल्लाह क़ासमी ने
लोगों को हुक़ूमत-ए-हिंद की चालबाज़ी और उनके ग़लत रवैये से आगाह किया। इसके साथ
ही उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के हस्ताक्षर अभियान को भरपूर साथ देने का
ऐलान किया। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल किए गए हलफ़नामे
का बायकॉट करने का ऐलान किया। यह सभा जमायत उलमाए हिंद की झांसी शाखा के संयोजक
मौलाना मुहम्मद आमिल क़ासमी की अध्यक्षता में हुई। इस मौक़े पर निकाह, तलाक और वसीयत के मामलों की सुनवाई के लिए शरीयत
कोर्ट के गठन का ऐलान किया गया। इसमें सुनवाई के लिए सात सदस्यों को नामित किया
गया है।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!