Advertisement
तेलंगाना में ट्रक-बस की भिड़ंत में 7 की मौत

चालक और परिचालक सहित कुल 40 यात्रियों को ले जा रही बस कुछ यात्रियों के आग्रह पर रोकी गई थी, जब ट्रक ने उसमें टक्कर मारी। बस के पीछे मौजूद एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति और एक साइकिल सवार भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं।
ट्रक चालक सहित अन्य घायलों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सीमा से अधिक रफ्तार और रोड डिवाइडर न होने के कारण दुर्घटना हुई। राज्य के वित्त मंत्री ई. राजेंद्रन ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य की निगरानी की। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया है। तेलंगाना में तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। रविवार को भी सिद्दीपेट जिले में एक ट्रक ने राज्य परिवहन निगम की एक बस को टक्कर मारने के बाद एक कार और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


