nine die from poisonous liquor in azamgarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 7:04 PM (IST)
जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत
आजमगढ़। जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो गयी। दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशाासन के आला अफसरान गांव में पहुंच गये। आनन-फानन में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस शराब से मौत होने की बात को खारिज कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुये रौनापार थानाध्यक्ष व बीट आरक्षी को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इसके साथ ही आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश शासन ने दिया है। आधा दर्जन लोगों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल है। मामले की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस और विभाग के लोग प्रथम दृष्टया मौत का कारण ताड़ी और भोज का जहरीला भोजन मान रहे है। जबकि ग्रामीण मौत के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहरा रहे। रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली, गड़थौली, गुढानपुर केवटहिया गांव में कच्ची शराब का धंधा लंबे समय से चलता है। बुधवार की रात गांव के करीब तीन दर्जन लोगों ने कच्ची शराब पी। शराब जहरीली होने के कारण थोड़ी ही देर में लोगों की हालत बिगडऩे लगी। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उपचार शुरू कराया लेकिन गुरूवार की अपराह्न मौत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां वह जीवन व मृत्य के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
मामले की जानकारी होने पर मण्डलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और आबाकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अभी मौत का कारण ताड़ी और फूड प्वाइजनिंग बता रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीण मौत का कारण जहरीली शराब बता रहे है। एक साथ हुई सात मौतों से पुलिस के हाथ पांव फूल गये है। कारण कि यह जिले में शराब की वजह से यह अब तक की तीसरी बड़ी घटना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement