Sent on remand accused of theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक के घर चोरी के आरोपियों को रिमांड पर भेजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 7:40 PM (IST)
विधायक के घर चोरी के आरोपियों को रिमांड पर भेजा
पाली। केशव नगर स्थित सोजत विधायक संजना आगरी के निवास पर चोरी करने वालेचार बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गुलाबपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इस अंतरराज्यीय गैंग के बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। कोतवाली सीआई अमरसिंह रत्नु ने बताया कि 19 अगस्त को केशव नगर स्थित सोजत विधायक के सूने मकान के चोरों ने दिन-दहाड़े ताले तोड़ दिए और घर में रखी नकदी एवं आभूषण ले गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी देरावरसिंह के नेतृत्व में एसआई दाउड खान, एएसआई उत्तमसिंह, हेड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल भंवानीसिंह, लक्ष्मणसिंह, बलवंताराम, दिनेश विश्नोई, मदनसिंह राजपुरोहित, राकेश शर्मा, हरकेशमान, रामनिवास, धनराज, जयसिंह की टीम गठित की गई। इस टीम ने पाली, जोधपुर, उदयपुर, आबुरोड़ व गुजरात में चोरों को तलाश किया। इस घटना में अजमेर के शास्त्री कॉलोनी विजय नगर निवासी गोपाल पुत्र गोकुलराम बागरिया, कुमार मोहल्ला विजय नगर निवासी राजेन्द्र लोढ़ा पुत्र रामसिंह लोढ़ा, मजदूर संघ गली विजय नगर निवासी कृपाराम पुत्र बलदास वैष्णव एवं भीलवाड़ा की ईदगाह कॉलोनी निवासी शैतान उर्फ चेतन पुत्र नन्दराम बागरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। विधायक के मकान में इस गिरोह के पांच लोगों ने चोरी की थी, जिनमें से दो चोरों ने घर में घुसकर ताले तोड़े, दो दूर से निगरानी रख रहे थे और एक साथी वाहन लेकर सडक़ किनारे खड़ा था। पुलिस वाहन की जब्ती एवं चालक की गिरफ्तारी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन लोगों ने विधायक के मकान से चुराए आभूषण कम दामों में बेच मौज मस्ती में रुपए खर्च कर दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement