Advertisement
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों का सेंस्टाइजेशन कार्यक्रम

इसी संदर्भ में विभाग के सभी जिलाधिकारियों/कर्मचारियों के साथ दिनांक 4 सितंबर को विड़ियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से सेंस्टाइजेशन कार्यक्रम रखा गया है तथा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में हितधारकों एवं लाभार्थियों से परामर्श किये जाने हेतु एक सितंबर को छात्रवृति योजना, छात्रावास योजना, आवासीय विद्यालय योजना, अनुप्रति योजना तथा 4 सितंबर को अनुसूचित जाति विकास कोष, वाल्मीकि विकास कोष, अन्य पिछड़ा विकास कोष एवं अनुसूचित जाति उपयोजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के सुझावों हेतु बैठक आयोजित कर परामर्ष किया जायेगा।
इसी प्रकार 5 सितंबर को अन्य पिछड़ी वर्ग विकास कोष, अति पिछड़ा वर्ग विकास कोष, देवनारायण योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व सामाजिक सुरक्षा की अन्य योजनाओं से संबंधित हितधारक एवं लाभार्थींयों के साथ बैठक आयोजित कर परामर्श किया जायेगा एवं उनके सुझाव लिये जायेंगे।
बैठक में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


