Sending children to indulge in drugs begging shelter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशाखोरी में लिप्त भीख मांगते बच्चों को भेजा आश्रय स्थल

khaskhabar.com: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 7:31 PM (IST)
नशाखोरी  में लिप्त भीख मांगते बच्चों को भेजा आश्रय स्थल
अजमेर। बजरंग गढ़ चौराहे पर भीख मांग रहे चार मासूम बच्चों को चाइल्ड लाइन संस्थान ने अपने संरक्षण में लिया है। इन बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर आश्रय स्थल दिलाया गया है। बजरंग गढ़ इलाके में मासूम बच्चों के नशा करने व भीख मांगने की शिकायत मिल रही थी। इस शिकायत के बाद बुधवार को कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी यूनिट ने चार बच्चों को पकड़ा और अपने संरक्षण में लिया। बाद में चारों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर आश्रय स्थल दिलवाया गया । उल्लेखनीय है की अजमेर शहर में लगातार कार्रवाई होने के बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

[# शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement