Sell marijuana trafficking in the East, three arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांजा की तस्करी कर बेचते थेपूर्वांचल में,तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 4:22 PM (IST)
गांजा की तस्करी कर बेचते थेपूर्वांचल में,तीन गिरफ्तार
सोनभद्र। जिले के बभनी थानान्तर्गत चेंकिग अभियान के दौरान रविवार को चार पहिया वाहन से 52 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार किए। तीनों तस्‍कर देश के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। बभनी थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे थाने के सामने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की तरफ से एक चार पहिया वाहन आती दिखाई दी।वाहन में तीन लोग सवार थे। चेंकिग होते देख तस्करों ने वाहन को पीछे खड़ा कर दिया। इसक बाद मौका देखकर चालक वाहन को निकालने लगा। सिपाहियों को शक होने पर वाहन खड़ा कराकर तलाशी करने लगे तो 52 किलो गांजा पकडा गया। पुलिस ने गिरफ़ता तस्‍कर आयुष यादव, विकास पाल निवासी शेखपुरा खुटहन जौनपुर तथा योगेश यादव निवासी बिहिया आरा बिहार का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement