Section 144 applies in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में धारा-144 लागू

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 3:17 PM (IST)
गुरुग्राम में धारा-144 लागू
गुरूग्राम। गुरुग्राम के जिलाधीश हरदीप सिंह ने जिला में धारा-144 लगाते हुए गेंहू की फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश जिला में तुरंत प्रभाव से लागू होकर 2 महीने तक प्रभावी रहेंगे। आदेशो में कहा गया है कि ज्ञात हुआ है कि गुरुग्राम जिला की सीमा के भीतर गेंहू की फसल की कटाई कम्बाईन मशीन से करवाने के पश्चात् इसके अवशेषों को जला दिया जाता है। इन अवशेषों को जलाने से होने वाले प्रदूषण से मनुष्य के स्वास्थ्य, संपत्ति की हानि, तनाव, क्रोध या मानव जीवन को भारी खतरे की संभावना रहती है, जबकि उन अवशेषों से पशुओं के लिए तुड़ा बनाया जा सकता है। इसके अलावा, अवशेष जलाने से मिट्टी में विद्यमान मित्र कीड़े मर जाते हैं जोकि फसल की उपज बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। उन्होंने आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए उपकृषि निदेशक गुरुग्राम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूर्वी व दक्षिणी के क्षेत्रीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा सपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement