Second phase of Rajasthan Gaurav Yatra postponed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण 20 अगस्त से

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 2:42 PM (IST)
राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण 20 अगस्त से
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक देखते हुए राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। अब 20 अगस्त को गौरव यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा फिर शुरू होगी। यह था भरतपुर संभाग की राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम । राजस्थान गौरव यात्रा 16 अगस्त से 20 अगस्त तक भरतपुर संभाग में रहेगी। यह 4 दिवसीय यात्रा भरतपुर संभाग में 534 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान निर्धारित 40 स्थानों पर राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत होगा और 15 स्थानों पर आमसभा होगी। उन्होंने बताया राजस्थान गौरव यात्रा भरतपुर संभाग में 17 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी तथा संभाग के 4 जिले सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और धौलपुर में होकर निकलेगी।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सुबह 9 बजे हैलिकॉप्टर द्वारा रणथम्भौर पहुंचकर प्रथम पूज्य आराध्य गणेशजी के दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगी। 10 बजे बजरिया सवाई माधोपुर पहुंचेंगी। वहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसके बाद 10:30 बजे सूरवाल पहुंचने पर यात्रा का स्वागत होगा। वहां से चलकर राजस्थान गौरव यात्रा 11 बजे भाड़ौती, 11:30 बजे बहतेड़, दोपहर 12 बजे मलारना पहुंचेगी। इन सभी स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा।
दोपहर 12:30 बजे यह यात्रा बाटोदा बामनवास पहुंचेगी। वहां आमसभा होगी। 2 बजे यात्रा मोरपा पहुंचेगी, वहां यात्रा का स्वागत होगा। मोरपा के बाद जीवद नदी (गंगापुर सिटी) होकर 3 बजे यह यात्रा अमरगढ़ चौकी पहुंचेगी। इन दोनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। अपराह्न 3:30 बजे गंगापुर सिटी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आम सभा को संबोधित करेंगी। शाम 5:30 बजे कुडगांव, सपोटरा और 6 बजे पटोर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शाम 7 बजे करौली में आमसभा होगी। बाद में करौली में ही मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगी। इस दिन कुल 115 किलोमीटर का सफर यात्रा तय करेगी।
17 अगस्त को सुबह करौली से शुरू होकर 10 बजे यात्रा गुडला (करौली) पहुंचेगी। यहां से 10: 30 बजे सुन्दरपुरा, 11 बजे कटकट मोड़ 11:30 बजे पर काचरौली होकर दोपहर 12 बजे यात्रा हिंडौन सिटी पहुंचेगी। इन तीनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा और हिंडौन सिटी में आमसभा होगी। हिंडौन सिटी से चलकर 1 बजे यात्रा गढ़ी पनमेडा (हिंडौन सिटी) पहुंचेगी। यहां से 1: 30 बजे लपावली (टोडाभीम), 2 बजे नांगल शेरपुर और 2: 15 बजे टोडाभीम पहुंचेगी। लपावली और नांगल शेरपुर में यात्रा का स्वागत होगा। टोडाभीम में आमसभा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement