Second grade teacher recruitment exam paper leak case: 55 arrested so far, 45 sent on day and 10 on remand for four days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : अब तक 55 गिरफ्तार, 45 को दो दिन और 10 को चार दिन रिमांड पर भेजा

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2022 3:30 PM (IST)
सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : अब तक 55 गिरफ्तार, 45 को दो दिन और 10 को चार दिन रिमांड पर भेजा
उदयपुर। आरपीएससी #Rpsc सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती #Secondgradeteacher परीक्षा के मामले में अब तक उदयपुर पुलिस ने 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 45 को बेकरिया थाने में और 10 को सुखेर थाने में दर्ज केस में पकड़ा है। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें दस लोगों को चार दिन और 45 आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।इस पूरे मामले का नेतृत्व और निर्देशन कर रहे एसपी विकास शर्मा ने इन तथ्यों की पुष्टि की है। उदयपुर ग्रामीण एएसपी मुकेश सांखला ने बताया कि सुखेर थाने में दस लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनको कोर्ट में पेश किया और चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसी प्रकार बेकरिया थाने के एसएचओ मुकेश जाट ने बताया कि उनके थाने पर 45 आरोपी पकड़े गए थे, जिनको कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आपको बता दें कि राजस्स्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने अपने बयान में कहा कि नकल के इस मामले में पकड़े गए 46 अभ्यर्थियों को भविष्य में ली जाने वाली सभी परीक्षाओं से सदैव के लिए प्राथमिक तौर डिबार कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा चार सरकारी कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement