khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 7:17 PM (IST)
धौलपुर । मध्य प्रदेश में आतंक पर्याय बने इनामी बदमाश गोपाल सिंह छावड़ी को राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धौलपुर के चम्बल के बीहड़ो में धरदबोचा। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक सिंगल शॉट रायफल और चार जिन्दा कारतूस भी बरामद किये है। शातिर बदमाश ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारी रमेश शाक्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। बदमाश पर मध्य प्रदेश पुलिस की और से 40 हजार का ईनाम घोषित हैं.पुलिस निरीक्षक चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि शातिर बदमाश गोपाल सिंह छाबड़ी के धौलपुर में आने की सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने भमरोली के चम्बल बीहड़ों में घेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा। चौधरी ने बताया कि बदमाश ने 28 जून 2016 को एक दस वर्षीय बालक साथ दुष्कर्म कर उसकी ह्त्या कर दी। साथ ही ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारी रमेश शाक्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक़ बदमाश पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं जिनमे वह मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा दे रहा था।