Sealdah-Ajmer Express derails near Kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 6:17 PM (IST)
तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नजदीक रूरा स्टेशन के पास आज सुबह अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के डिब्बे कानपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर रूरा और मेथा के बीच सुबह 5:30 बजे पटरी से उतर गए हैं। रेल मंत्रालय की तरफ़ से इस घटना की पुष्टि कर दी गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 65 लोग घायल हो गए है। इलाहाबाद मंडल के सीपीआरओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि 15 बोगियां पटरी से उतरी हैं, इनमें 13 स्लीपर और दो जनरल डिब्बे हैं। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट ठप हो गया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि हादसे की वजहों की गहराई से जांच की जाएगी और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। [@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement