Advertisement
एसडीपीआई हलाल मीट बैन के खिलाफ कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन करेगी

शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भद्रावती शहर में होटलों और कसाईयों के पास जाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण विवाद हुआ। इस संबंध में सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने भी केवल हिंदू विक्रेताओं से मांस खरीदने के लिए पर्चे बांटना शुरू कर दिया है।
मैसूर जिले में, जन जागृति समिति ने हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला अधिकारियों से एक निवेदन किया है।
हिंदू कार्यकर्ता प्रशांत संबरगी ने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी को पत्र लिखकर ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और वेबसाइटों को गैर-हलाल मांस खरीदने का विकल्प प्रदान करने का निर्देश देने के लिए कहा है।
उन्होंने शिकायत करते हुए कहा था कि, ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, जहां हर किसी के लिए केवल हलाल उत्पादों का उपयोग करना अनिवार्य है, वहीं, अधिकांश लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


