सोनीपत। करंसी परिवर्तन को लेकर एसडीएम निर्मल नागर ने गुरुवार को बैंकों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। सभी बैंकों का दौरा करने उपरांत एसडीएम ने कहा कि बैंकों की गन्नौर शाखाओं में पैसा पर्याप्त है। इसलिए लोगों को पुरानी करंसी बदलवाने के मामले में किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस व्यवस्था के सरलीकरण व लोगों की सुविधाओं के लिए टोकन सिस्टम की प्रणाली लागू की गई है। एसडीएम निर्मल नागर गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे तहसीलदार हरिओम अत्री के साथ बैंकों के दौरे पर निकले। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत रेलवे रोड स्थित बैंकों से की, जिनमें कर्णाटक बैंक आदि शामिल रहे। इसके पश्चात् वे पुरानी मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पहुंचे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक आदि शामिल थे। इस दौरान उन्होंने पुरानी करंसी जमा करवाने व बदलवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही एसडीएम ने बैंक प्रबंधकों से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कैश के विषय में विशेष तौर पर जानकारी ली। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे कैश जमा करने व पुरानी करंसी बदलने के लिए काउंटरों की संख्या को बढ़ायें।
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोगयह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी