SDM CO held a meeting regarding Moharram in Konch Kotwali premises and gave guidelines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोंच कोतवाली परिसर में मोहर्रम को लेकर एसडीएम सीओ ने की बैठक, दिए दिशा निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2024 11:08 PM (IST)
कोंच कोतवाली परिसर में मोहर्रम को लेकर एसडीएम सीओ ने की बैठक, दिए दिशा निर्देश
जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में आगामी मोहर्रम और सावन माह को लेकर एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ उमेश कुमार पांडेय ने नगर के संभ्रांत लोगों और हिंदू मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। बैठक में ताजियादार भी मौजूद रहे। जिसको लेकर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। सभी लोगों से अधिकारियों ने कहा कि आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं, किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इस दौरान बैठक में एसडीएम ज्योति सिंह सीओ उमेश पांडेय विद्युत विभाग जेई अंकित साहनी,पालिका ईओ पवन किशोर मौर्य, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता जलकल विभाग पूर्ति विभाग अधिकरी मनोज तिवारी व सभासद गौरव अनिल वर्मा नरेश वर्मा सहित नगर के तजियेदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement