Scool building plaster falling, children life in danger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गिर रहा है स्कूल की ईमारत का प्लास्टर, बच्चों की जान को खतरा

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 3:44 PM (IST)
गिर रहा है स्कूल की ईमारत का प्लास्टर, बच्चों की जान को खतरा
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर ईलाके मे बने सरकारी स्कूल की जर्जर छत के प्लास्टर गिरने का मामले मे खबर का असर सामने आया है। खबर चलने के बाद बीजेपी जिला प्रधान वेद फूलां और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और जल्द नई ईमारत को तैयार करवाने की बात कही। जिला प्रधान ने कहा कि स्क्ूल की ईमारत काफी पुरानी है और जर्जर हो चुकी है, नई ईमारत को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नया एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा दिया गया है, जल्द ही नई ईमारत को लेकर काम शुरू हो जाएगा। उन्होने कहा कि पंचायत की ओर से जमीन भसी उपलब्ध करवा दी गई है। स्कूल के बच्चे फिलहाल गली मे क्लास लगा रहे है, जिस पर उन्होने कहा कि कुछ ही समय इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस स्कूल में पिछले साल 422 बच्चे थे, जिनकी संख्या इस साल घटकर 245 हो रह गई है। स्कूल की जर्जर हालात के कारण बच्चे स्कूल में आने से कतरा रहे हैं और शहर के निजी स्कूलों में पढऩे को मजबूर हैं।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement