लंदन। शोधकर्ताओं ने एक ऎसे पदार्थ की खोज की है जो बुढापे की प्रक्रिया को
धीमा कर सकता है। इससे स्वस्थ और लंबी उम्र हासिल करने में मदद मिल सकती
है। साथ ही यह बुढापे से जुडी अल्जाइमर और पार्किसन जैसी बीमारियों से
बचाने में भी काम आ सकता है।
अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और सेंटर फॉर हेल्दी एजिंग के
शोधकर्ताओं ने कोएंजाइम एनएडी प्लस की खोज की है, जो बुढापे की प्रक्रिया
में अहम भूमिका निभाता है। शोधकर्ताओं ने जब एनएडी प्लस को चूहों और
गोलकृमि के शरीर में सुई के जरिये डाला, तब उनमें उम्र बढने की स्वाभाविक
प्रक्रिया धीमी हो गई। इससे उनका जीवनकाल भी बढ गया।