Advertisement
वैज्ञानिक दृष्टिकोण हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी- रजिस्ट्रार, विज्ञान प्रसार

विज्ञान फ़िल्म निर्माता हिमांशु मल्होत्रा तथा राजेश अमरोही ने द्वितीय सत्र में विज्ञान फिल्मों के माध्यम से विज्ञान संचार विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से दर्शक जटिल विषय को भी आसानी से समझ सकते हैं इसलिए आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने विज्ञान फिल्मों की स्कि्रप्ट लेखन की विधाओं के बारे में जानकारी दी। श्री मल्होत्रा ने कहा कि लोगों को आकर्षित करने के लिए फ़िल्म का केवल सूचनात्मक होना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसका रोचक होना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर योग विज्ञान पर आधारित फ़िल्म सत्यम का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी क्रिएटिविटी और विज़न है। बिना पैसे के भी फिल्ममेकर बना जा सकता है और अब सोशल मीडिया के रूप में अब हमारे पास बहुत से प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जहाँ हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सकते हैं।
कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को टेलीविज़न विज्ञान कार्यक्रम के लिए स्कि्रप्ट राइटिंग, मोबाइल के माध्यम से विज्ञान फ़िल्म निर्माण तथा हाउ टू डिटेक्ट फ़ेक न्यूज़ आदि विषयों पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


