Science Conclave 2018 launches in MNIT-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएनआईटी में साइंस कॉन्क्लेव 2018 का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 4:46 PM (IST)
एमएनआईटी में साइंस कॉन्क्लेव 2018 का शुभारंभ
जयपुर। एमएनआईटी जयपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव 2018 का शुभारंभ हुआ। साइंस कॉन्क्लेव में प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री वासूदेव देवनानी और एमएनआईटी जयपुर के डायरेक्टर प्रो.उदय कुमार आर यारागट्टी मौजूद रहे। नेशनल टेलेंट एकेडमी उडान फाउंडेशन की ओर से आयोजित साइंस कॉन्क्लेव 2018 में 13 राज्यों से स्टूडेंट शिरकत कर रहे है। कौशल विकास और स्टार्टअप को बढावा देने के मकसद से आयोजित कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को चुनते हुए आगे बढाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री वासूदेव देवनानी ने कहा कि भारत के ज्ञान को आज अन्य देश भी मान रहे है। ऐसे में साइंस कॉन्क्लेव के जरिए ज्ञान और विज्ञान के प्रोजेक्ट्स का सजीव प्रदर्शन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement