Schoolgirl manipulating, enter the Cross report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, क्रॉस मामले दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 6:55 PM (IST)
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, क्रॉस मामले दर्ज
जोधपुर। जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के उदलियावास गांव के दो अलग-अलग मामले मंगलवार को पुलिस थाना बिलाड़ा में दर्ज किए गए। एक मामला दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का है, जो पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वहीं दूसरा मामला मारपीट और एससी-एसटी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लडक़ी के पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री और एक अन्य 9 वर्षीय छात्रा राउमावि उदलियावास से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी कि छोटूराम ने लडक़ी से छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी उसके द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं आरोपी छात्र की मां ने उदलियावास गांव के ही दस लोगों के खिलाफ अपने और अपने पुत्र छोटूराम के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज करवाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement