School kids were thrilled to see the sketch, called Bhatia efforts inspiring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्केच देख रोमांचित हुए स्कूली बच्चे, भाटिया के प्रयास को बताया प्रेरक

khaskhabar.com: शनिवार, 19 जुलाई 2025 5:50 PM (IST)
स्केच देख रोमांचित हुए स्कूली बच्चे, भाटिया के प्रयास को बताया प्रेरक
जयपुर । 77 वर्षीय कलाकार प्रताप कुमार भाटिया रचनात्मकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। भाटिया की ओर से जवाहर कला केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय स्केच प्रदर्शनी में शनिवार को जयश्री पेरीवाल स्कूल के 60 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां 100 से अधिक स्कैच प्रदर्शित किए गए हैं जिन्होंने बच्चों को काफी प्रभावित किया। भगवान गणेश, राधा-कृष्ण व श्रीनाथजी, ह्यूमन मूड, पुरातात्विक स्मारक, विश्व की मशहूर हस्तियों के जीवंत स्केच देख सभी रोमांचित हो उठे। भाटिया के प्रयास को बच्चों ने प्रेरक बताया और उनके आर्ट वर्क की काफी सराहना की। गौरतलब है कि पेशे से इंजीनियर और वर्तमान में बतौर सर्वेअर लॉस असेसर काम कर रहे प्रताप कुमार भाटिया ने कोरोना काल में बिना किसी ट्रेनिंग के स्केच बनाना शुरू किया। इस प्रदर्शनी में उनका दूसरा संग्रह प्रदर्शित किया गया है। रविवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement