School Development and Management Committee Meeting at Sanoli School, Announcement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सानोली स्कूल में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की घोषणा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 2:32 PM (IST)
सानोली स्कूल में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की घोषणा
नीमराना। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सानोली में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्या मोनिका यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान स्वर्गीय रामसिंह बोहरा-चमेली देवी ट्रस्ट, सानोली की ओर से गांव की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल की गई। ट्रस्ट के चन्द्रशेखर यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सानोली गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने की घोषणा की।इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सीजीएल, एमबीबीएस, एनडीए, आईआईटी, आईएएस, आरएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को 5,100 रुपये नकद, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3,100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2,100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1,100 रुपये नकद, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के बाद विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस दौरान छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, रामसिंह, हेडमास्टर मनोज कुमार यादव, शादी राम, दयाराम, वीर सिंह, रामानंद, रंग बहादुर, राम सिंह, सुधीर शर्मा, किरण यादव, रणसिंह एवं कृष्ण मीना सहित विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement