Advertisement
स्कूली छात्रों की बस पलटी, तीन की मौत, गुस्साये लोगों ने शिक्षा मंत्री को घेरा

बताया जा रहा है कि हादसा बस मोडऩे के लिए जगह कम होने के कारण हुआ है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ डाले। लोगों का कहना है कि बार-बार आग्रह के बावजूद पार्किंग की व्यवस्था सरकार नहीं कर रही है जिस वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
हादसे का पता चलते ही शिक्षा मंत्री भी मौका पर पहुंचे,लेकिन उनके आते ही माहौल बिगड़ गया। गुस्साये लोगों ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को ना केवल खरी-खरी सुनाई बल्कि उन्हें मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। सुरेश भारद्वाज को घटना स्थल से भीड़ ने जिस वक्त भगाया उस वक्त वहां लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
डीसी शिमला अमित कश्यप मौके पर पहुंच गए हैं। शिमला के पुलिस अधीक्षक उमापति जंबाल ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



