Advertisement
एससी मोर्चा के नेता एससी बाहुल्य विधानसभाओं में करेंगे प्रवास, बताएंगे बीजेपी की उपलब्धियां : जरावता

सत्य प्रकाश जरावता ने बताया कि जिन-जिन विधानसभाओं में प्रवास का दायित्व हमें मिला है वहां धरातल पर जाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान बिहार के लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ही एससी समाज की सही मायने में हितैषी सरकार है।
जरावता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एससी समाज के लोगों के लिए अनेकों नीतियां और योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का लाभ एससी समाज के लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार एससी समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रवास के दौरान एससी मोर्चा के सभी नेता मोदी की उपलब्धियां गिनाएंगें और लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


