SBC reservation issue: over 50 thousand posts in 14 recruitment also stuck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसबीसी आरक्षण: 4000 से ज्यादा नौकरियों पर संकट, अटकीं 14 भर्तियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 10:51 AM (IST)
एसबीसी आरक्षण: 4000 से ज्यादा नौकरियों पर संकट, अटकीं 14 भर्तियां
जयपुर। हाल ही हाईकोर्ट के गुर्जरों सहित पांच जातियों के विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) आरक्षण को लेकर आए फैसले के बाद इस वर्ग की चार हजार से ज्यादा नौकरियों पर संकट आ गया है। वहीं, इसके कारण गई है। कई नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षा हो चुकी है व परिणाम बाकी है। वहीं, एक हजार पद ऐसे हैं, जो नियुक्तियां पा चुके हैं। कई नौकरियों में परिणाम आने के बाद नियुक्ति बाकी है। जब तक एसबीसी आरक्षण पर कोर्ट अपना रुख तय नहीं करेगा, तब तक अलग अलग विभागों में एसबीसी के पदों पर करीब तीन हजार नौकरियों पर नियुक्ति नहीं हो सकती। वर्तमान में चल रही भर्तियों का डाटा खंगाला तो स्थिति सामने आई कि 14 भर्तियों में एसबीसी कोटे के करीब 3 हजार पदों पर संकट खड़ा हो गया है। संकट यहीं खत्म नहीं हो रहा, जिन विभागों की यह भर्तियां है, वे विभाग सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। भर्तियों में पदों को यथावत रखा जाए या फिर नए सिरे से पदों की गणना की जाए। भविष्य में स्थिति चाहे जो भी बने, लेकिन जब तक इस स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, 50583 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अब देरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा। Demo Pic [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement