Saving the environment is our responsibility: Saharan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व : सहारण

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2024 5:53 PM (IST)
पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व : सहारण
चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विधायक हरलाल सहारण ने नेचर पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 111 वें संस्करण में देशवासियों से एक पौधा माँ के नाम लगाने की अपील की थी, जिस पर चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रविवार को चूरू में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसी के तहत पूरे देश के साथ साथ चूरू में भी इस नवाचार को करने में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम पर्यावरण के लिए अति उपयोगी है जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। सी पी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर सभी लोग उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर रहे हैं । इस अवसर पर विधायक हरलाल सारण के साथ उप वन संरक्षक सुरेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश शर्मा, रेंजर दीपचंद यादव, दयाल सिंह निर्वाण, सुशील स्वामी, प्रेम शर्मा, डॉ कमल वशिष्ठ, ओमप्रकाश बैरवा, शंकर लाल सैनी, बालकिशन राजगढ़िया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement