Savan first Monday devotees in the temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सावन का पहला सोमवार, मदिरों में उमड़े भक्त

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2017 10:57 AM (IST)
सावन का पहला सोमवार, मदिरों में उमड़े भक्त
मेरठ। आज सावन की शुरुआत सोमवार से होने के चलते शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।मेरठ के प्रसिद्व ऐतिहासिक औद्यडनाथ मंदिर में श्रवण मास के पहले सोमवार को भगवान शिव की अराधना करने के लिये श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। श्रवण मास में बाबा औद्यडनाथ मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव के औद्यडदानी स्वरुप के दर्शन करते हैं और बाबा भोलेनाथ से तरह तरह की मनोकामना मांगते हैं। मेरठ के बाबा औद्यडनाथ मंदिर में श्रवण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिये मंदिर में पहुंचे और लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े नजर आये जो भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिये अपनी बारी का इंतजार कर रखे थे। श्रृद्वालुओं ने पंचामृत से भगवान का जलाभिषेक तो किया ही साथ ही उनका प्रिय धतूरा , भांग भी भगवान को अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से अपनी मुराद मांगी। इस दौरान शिवभक्तों की भीड़ को देखते भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गयी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement