Satapaksh running debate in the House: Dhumal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतापक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा : धूमल

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 5:53 PM (IST)
सतापक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा : धूमल
धर्मशाला। नेता विपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सत्ता पक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा है। धूमल ने कहा कि विपक्ष के चार सदस्यों ने नियम 67 के तहत भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए नोटिस देकर स्थगन प्रस्ताव की मांग की थी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के दबाव में यह कह कर अस्वीकार कर दिया कि मामला न्यायालया में विचाराधीन है। उन्होंने विधानसभा परिसर में बताया कि सदन में विरोध जताना विपक्ष का अधिकार होता है और इसी अधिकार के तहत आज भाजपा ने सदन में भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों पर चर्चा की मांग की। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार उन पर यह कह कर दोषारोपण करते हैं कि यह सारे मामले उनके खिलाफ भाजपा नेताओं की साजिश है। जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ तत्कालीन यूपीए सरकार में ही यह मामले चले थे। मुख्यमंत्री द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री को दोषारोपण करने की बजाए अपने आप को कोर्ट और जनता की अदालत में पाक साफ साबित करना चाहिए। चण्डीगढ नगर निगम में भाजपा को मिली जीत को लेकर धूमल ने कहा कि यह महज एक टरेलर है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सफाया होगा। चंडीगढ नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन ने ने 26 में से 18 सीटें जीती हैं जिनमें 17 सीटें अकेले भाजपा ने जीती हैं जबकि कांग्रेस यहां सिर्फ चार सीटों पर ही सिमट गई है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों से यह साफ हो गया कि नोटबंदी के फैसले का जनता ने स्वागत करते हुए इसे देश हित में माना है।

[@ अचानक क्या हुआ कि लोगों और वाहनों पर पत्थर फेंकने लगी यह युवती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement