हिंद महासागर में भारतीय नेवी की ताकत से पाक परेशान, लगाए ये आरोप
khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 09:09 AM (IST)
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने आरोप लगाया था कि
भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा जमा किया है। साथ ही उनका आरोप है कि
भारत ने अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण भी किया है।
वहीं पिछले वर्ष
इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज इस्लामाबाद की तरफ से एक रिपोर्ट
प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के पास 356 से 492
न्यूक्लियर बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता है।