Sartaj Aziz blames India for nuclearisation of Indian Ocean-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंद महासागर में भारतीय नेवी की ताकत से पाक परेशान, लगाए ये आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 09:09 AM (IST)
हिंद महासागर में भारतीय नेवी की ताकत से पाक परेशान, लगाए ये आरोप
नई दिल्ली। हिंद महासागर में भारतीय नेवी की बढती ताकत से पाकिस्तान काफी परेशान नजर आ रहा है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत पर हिंद महासागर की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। सरताज अजीज ने कहा है कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण से पूरा क्षेत्र अस्थिर होगा और भविष्य में इस खतरे के बढने की संभावना भी जताई। अजीज ने भारत द्वारा परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर में उत्पन्न खतरे पर चिंता जताई। कराची में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सरताज अजीज ने कहा कि विदेशी सेना द्वारा सैन्यीकरण, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, मिसाइल क्षमताओं को बढाना को हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर सीक्रेट न्यूक्लिस सिटी बनाने का भी आरोप लगाया है।

[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement