Sarpanch Union memorandum to the District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 11:34 PM (IST)
सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
सवाई माधोपुर। सरपंच संघ की ओर से मंगलवार को राजस्थान सरपंच संघ के बैनर तले सरपंच संघ अध्यक्ष माया के नेतृत्व में पंचायत समिति खिलचीपुर की सरपंच सावित्री और उसके पति अशोक के साथ गांव के एक दर्जन लोगों ने मारपीट करने और सरकारी भूमि अटल सेवा केन्द्र के पास अवेध अतिक्रमण करने व सरपंच पति को कोतवाली थाना पुलिस द्वारा बेवजह थाने में बंद करने के विरोध् में सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। साथ ही विपक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की समय रहते जिला प्रसासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाने पर आंदोलन की चेतावनी जिला प्रसासन को दी मामले की बात करे तो सरपंच का कहना है, की पूर्व एस डी एम नथमल डिडेल ने अटल सेवा केंद्र के आस पास सीमा ज्ञान करवाकर अटल सेवा केंद्र के चारों और तार बंदी करवाई थी जिसे देररात कुछ लोग आये और तार बंदी को हटाने लगे जिसकी सुचना पर सरपंच अपने पति के साथ मौके पर गई तो उन लोगों ने विरोध् करने पर दोनों पर ताबड़ तोबड़ हमला करदिया जिसमे सरपंच सावित्री के कई जगह चोट आई और पति के साथ भी मारपीट की तो उसकी रिपोर्ट जब कोतवाली थाने में दर्ज करवाने सरपंच पति के साथ गई तो दोनों को बंद करने की धमकी कोतवाली पुलिस ने दी और सरपंच के पति अशोक को शांति भंग के आरोप में बंद करदिया अब इस मामले को लेकर सरपंच संघ ने नाराजगी जताई और जायज कार्यवाही करने की मांग की। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement