saral blood donation rath to walk in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में घूमेगा सरल रक्तदान रथ

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 6:09 PM (IST)
उदयपुर में घूमेगा सरल रक्तदान रथ
उदयपुर। स्वेच्छिक रूप से रक्तदान करने वालों के लिए अब कहीं अन्य स्थान पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। लोग जहां चाहेंगे वहां रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए श्रीमती सरला सिंघवी चैरिटेबल ट्रस्ट सोसायटी, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर और लायंस क्लब अमन उदयपुर की ओर से गुरुवार को सरल रक्तदान रथ का लोकार्पण किया जाएगा। राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि 25 अगस्त को सरल ब्लड बैंक से कार रैली का निकाली जाएगी, जो विद्यापीठ पहुंचेगी। वहां रक्तदान रथ का लोकर्पण कर सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि इस रक्तदान रथ में एक बार में चार लोगों के रक्तदान करने की व्यवस्था रहेगी। इस रथ को रोजाना शहर के अलग-अगल इलाकों में रक्तदान के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लोग इस मोबादल वैन में आकर रक्तदान कर सकेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement