Sant Rampal Maharajs Satsang Concludes in Dausa; Message of True Devotion and Social Reform Delivered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में संत रामपाल महाराज का सत्संग सम्पन्न, सतभक्ति और सामाजिक सुधार का दिया संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 19 जुलाई 2026 4:23 PM (IST)
दौसा में संत रामपाल महाराज का सत्संग सम्पन्न, सतभक्ति और सामाजिक सुधार का दिया संदेश
दौसा। संत रामपाल महाराज के सानिध्य में सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम रविवार को यशोधरा लॉन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दौसा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सत्संग का लाभ प्राप्त किया। सत्संग के दौरान संत रामपाल महाराज के अमृत वचनों का श्रवण कराया गया, जिसमें शास्त्रों के अनुसार सतभक्ति, मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे नशा, दहेज, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार और जाति-पाति जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सत्संग का लाभ लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement