Sanjay Sharma and Cabinet Minister Babulal Kharadi assumed charge with Vedic chanting.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पदभार किया ग्रहण

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2024 4:33 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पदभार किया ग्रहण
जयपुर । कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी (जनजाति क्षेत्रीय विकास,गृह रक्षा विभाग़ ) ने बुधवार को सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन के कमरा संख्या 6206 में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व फूलों की माला के साथ उनका स्वागत कर उनसे शिष्टाचार भेंट की। खराड़ी ने विभागीय काम के बारे में जायजा लिया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण आपसी समन्वय से सभी कार्यों का निष्पादन कुशलतापूर्वक करें जिससे विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वंचित और पात्र वर्ग को मिलना सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement