sangeet som meet akhlaq killing people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखलाक की हत्या पर सजा काट रहे लोगों से मिले संगीत सोम

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 11:24 AM (IST)
अखलाक की हत्या पर सजा काट रहे लोगों से मिले संगीत सोम
नोएडा। विसाहड़ा गांव राजनीतिक रोटी सेकने का गांव बनता जा रहा है। दरसअल ग्रेटर नोएडा के विसाहड़ा गांव में बीते साल ईद के बाद गांव के अखलाख के घर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने अखलख के ऊपर आरोप लगाया था की उसके घर में गौ हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अखलाख के परिजनों को मुआवजा दिया था। विसाहड़ा गांव के भीड़ में कुछ लोगों को आरोपी बनाया था जो सभी जेल जा चुके थे लेकिन अभी बीते दिन रवि नाम के युवक की जेल में ही मौत हो गई जिसके बाद फिर से विसाहड़ा गांव चर्चा में आ गया और रवि के परिनजों ने जेलर के ऊपर हत्या करवाने का आरोप लगाया। इस पर आज बीजेपी विधायक संगीत सोम जेल में अखलाख की हत्या सजा काट रहे लोगों से मिले जिन्होंने जेलर ए के पांडेय पर रवि को प्रताड़ित करने का आरोप लग गया। सिजमें एक डॉक्टर के ऊपर भी आरोप लगाया गया है जिसने रवि को सही समय पर उसका इलाज़ नहीं किया।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement