Sample collecting is continue due to danger of bird flu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बर्ड फ्लू के खतरे के चलते अभी भी जारी है सैंपल लेने का सिलसिला

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:47 AM (IST)
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते अभी भी जारी है सैंपल लेने का सिलसिला
हिसार। ब्लू बर्ड झील में बत्तखों में बर्ड फ्लू का वायरस होने के बाद सक्रिय पशुपालन विभाग और इस वायरस की अगले तीन महीने तक नियमित जांच करने वाली टीम ने अब झील के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाली हैचरी व पक्षियों को रखने वाले अलग-अलग स्थानों से 76 सैंपल लिए हैं। अब इन सैंपल को भोपाल भेजना है। भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी जांच की जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र हुड्डा ने बताया कि यह प्रक्रिया अगले करीबन तीन महीने तक चलेगी और नियमित रूप से 15-15 दिनों में अलग-अलग स्थानों से सैंपल लेकर जांच की जाएगी। सैंपल लगातार तीन महीने तक नेगेटिव आने के बाद ही केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए दी प्रिवेन्शन एंड कंट्रोल ऑफ इन्फेक्शन एंड कन्टेजियस डिसीज इन एनिमल्स एक्ट - 2009 को यहां से हटाया जाएगा। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement