होशियारपुर। समाज को स्थित और सही दिशा में ले जाने के लिए धार्मिक समागत अहम है और वे इसमें बड़ी और सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। ये कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ रमन घई का। वे चैहाल गांव में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर लगे वार्षिक मेले में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागमों के आयोजन से समाज की बुराईयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पीर पैगंबर और महापुरुषों ने सदैव हमारे जीवन का मार्गदर्शन किया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एकता और आपसी भाईचारे के साथ रह सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने माथा टेककर हाजी सय्यद गफरान हुसैन फरीदी जी अजमेर शरीफ गद्दीनशीन, खलीफाराज इंसान गद्दीनशीन दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज से प्रदेश में शांति और खुशहाली का आशीर्वाद लिया। डाॅ घई ने मेले के बेहतर आयोजन के लिए समूह प्रबंधक कमेटी दरगाह खवाजा गरीब नवाज को बधाई भी दी। इस मौके पर भाजपा देहाती मंडल अध्यक्ष नवजिंदर बेदी, भाजपा पूर्वी मंडल महासचिव अश्विनी गेंद, होशियारपुर सोशल मीडिया इंचार्ज राजन शर्मा, देहाती मंडल के प्रेस सचिव ज्योति कुमार, राजन शर्मा, अमित खुल्लर और सुभाष भी मौजूद रहे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी