Salman Khan arrested for helping the shooter gangster shooter Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के शूटर की मदद करने वाला पकड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अगस्त 2018 9:41 PM (IST)
सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के शूटर की मदद करने वाला पकड़ा
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश ने बताया कि हरियाणा पुलिस और सिरसा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कासनियां एक ही गांव के रहने वाले हैं। राजेश ने पुलिस को बताया कि जॉर्डन हत्याकांड का आरोपी अंकित भादू और हरियाणा पुलिस के जवान संदीप कासनिया की आपस में पहचान थी। इसके चलते राजेश भी गैंगस्टर की दुनिया से प्रभावित हुआ और उनके साथ मिलकर काम करना चाहता था। इस दौरान पुलिस के डर से भागता हुआ अंकित भादू सिरसा पहुंचा, जहां संदीप के कहने पर राजेश ने उसे अपने पास रखा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश कुमार ने भादू को कई अन्य मदद भी उपलब्ध करवाई। वह वहां से श्रीगंगानगर के साथ-साथ कई और शहरों में भी फोन करके फिरौती की धमकियां दिया करता था। उल्लेखनीय है कि भादू पर राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सिरसा निवासी राजेश के बयानों के आधार पर श्रीगंगानगर पुलिस हरियाणा पुलिस के जवान संदीप कासनियां काे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। संदीप कासनियां के अंकित भादू कब से संपर्क में था और ये आपस में एक दूसरे के निकट कैसे आए इस बारे में अभी रहस्य बना हुआ है। चिंता की बात यह है कि जिस तरह हरियाणा पुलिस में ही पुलिसकर्मी अंकित के मददगार बने हुए हैं उसी तरह श्रीगंगानगर आैर पंजाब पुलिस में भी हो सकते हैं, जिससे वह तीनों राज्यों की पुलिस के हाथ नहीं लग रहा। यहां तक कि हाथ आया हुआ भी भागने में कामयाब हो गया।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement