Advertisement
मनुष्य के जीवन में संतो का बहुत ऊँचा स्थान होता है : कंवल प्रकाश किशनानी

किशनानी ने कहा कि स्वामी हिरदाराम जी का कहा करते थे कि बूढे बच्चें और बीमार है परमेश्वर के यार, करो भावना से सेवा इनकी, पाओगे लोक परलोक में सुख अपार। जन्मोत्सव के अवसर पारूल प्रणय भार्गव व मंजु भार्गव ने स्वामी चरणदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे जुड़ी बातों व चमत्कारों के बारे मे चर्चा की।
इस अवसर पर समाज के 60 से अधिक आयु वर्ग के शिक्षकों को कंवल प्रकाश किशनानी एवं भार्गव समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया जिनमें बीना भार्गव, निलिमा भार्गव, रजनी भार्गव, अमिता भार्गव, नीरज भार्गव को दुपट्टा, श्रीफल, अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मानित किया गया साथ ही स्मिता भार्गव कथक गुरू व रंगमंच के नाट्य गुरू के रूप विष्णु अवतार भार्गव को टेबिल टेनिस में राज्य स्तर पर चयनित होने पर मान्यता भार्गव व चित्रकला में अधिरथ भार्गव को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मनोज भार्गव ने सुख दुख दोनों मिलते है...., गीत प्रस्तुति के साथ ही शिल्पा भार्गव व ग्रुप ने स्वामी चरणदास पर नाट्य झलकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में सचिव अत्रि भार्गव ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया एवं संचालन अनिता भार्गव ने किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


