Sahil Insan and Anshdeep passed JEE Advanced exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साहिल इन्सां व अंशदीप ने जेईई एडवांस की परीक्षा की पास

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जून 2024 7:13 PM (IST)
साहिल इन्सां व अंशदीप ने जेईई एडवांस की परीक्षा की पास
सिरसा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास ने रविवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के दो होनहार छात्रों ने अच्छे रैंक के साथ परीक्षा पास की है। इनमें साहिल इन्सां ने जेईई एडवांस में 6730 रैंक हासिल की है। जबकि अंशदीप ने 12167 रैंक के साथ सफलता प्राप्त की है। दोनों छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही आईआईटी में दाखिले के लिए एलिजिबल है। दोनों छात्रों की सफलता पर उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी जा रही है। बता दें कि साहिल इन्सां ने दसवीं कक्षा में जिले में टॉप किया था और बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। साहिल इन्सां व अंशदीप ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और उनके द्वारा बताए गए स्टडी टिप्स को दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement