Advertisement
सुरक्षित बचपन से बेहतर भविष्य का निर्माण होता है : न्यायाधीश दवे

इनका हुआ सम्मान:
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए यूनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्हें पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत रेंज स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रेंज के सभी जिलों में बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कार्मिकों का सम्मान किया गया। इसमें उदयपुर जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश मेहता, पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी, सविना पुलिस थानाधिकारी अजय सिंह राव, पुलिस निरीक्षक दीपिका राठौड़, रेखा और कांस्टेबल सुभाष चंद्र को सम्मानित किया। वहीं चितौड़गढ़ जिले से पुलिस विभाग से नंदलाल, बलवंत सिंह, रमेश चंद्र, नटवर लाल और निर्मल वैष्णव भीलवाड़ा जिले से पुलिस विभाग से कोतवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक रसीद मोहम्मद, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, सलीम मोहम्मद, और राजसमंद से पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक सोनाली शर्मा, लक्ष्मण सिंह, कालूराम, सीता ओर कांस्टेबल मोहित एवं सलूंबर जिले से पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, उप निरीक्षक राधा अहीर, एएसआई दौलत सिंह, संत कुमार, सहायक उप निरीक्षक बाल कृष्ण को सम्मानित किया गया। वहीं उदयपुर संभाग में बाल संरक्षण नवाचारों को गति प्रदान करने के लिए यूनिसेफ की संभाग स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत ओर कार्यक्रम सलाहकार आकाश उपाध्याय को सम्मानित किया गया। अंत में पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में आरआई गुलाबसिंह व सुनील व्यास का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


