Sadulshahar MLA did Shramdaan under Swachhata Hi Seva Abhiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सादुलशहर विधायक ने किया श्रमदान

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 5:02 PM (IST)
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सादुलशहर विधायक ने किया श्रमदान
श्रीगंगानगर। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ की थीम के अन्तर्गत मंगलवार को सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ द्वारा सादुलशहर में भीमराव अम्बेडकर चौक पर स्थापित मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक बराड़ ने आमजन को स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी देते हुए सभी से घर और अपने आसपास सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने व गीले, सूखे कचरे को अलग-अलग डालने का आह््वान किया। इस अवसर पर विधायक के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश कुमारी, ईओ राकेश कुमार अरोड़ा, सुरेन्द्र कुमार मीणा, गिरीश चावला, अमरनाथ अग्रवाल, पवन कुमार, पार्षदगण, गणमान्यजन, नगरपालिका कर्मचारी, शहरी नरेगा योजना के श्रमिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ लेते हुये अभियान का आगाज किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया। शपथ के बाद विधायक के नेतृत्व में बस स्टेण्ड की साफ-सफाई कर श्रम दान करते हुए अतिथियों द्वारा अभियान के तहत हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर बस स्टेण्ड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का अतिथियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement